आजादी दिवस समारोह में NCC कैडेट को जमीन पर लिटाकर बैल्ट से पीटा

Thursday, Aug 17, 2017 - 08:31 AM (IST)

मोहाली (राणा): फेज-6 के सरकारी कालेज में जिलास्तरीय आजादी दिवस समारोह में परेड के बाद एन.सी.सी. कैडे्टस को लाइन में लिटाकर बैल्ट से पीटा गया। मामले के तूल पकड़ते ही तुरंत डी.सी. गुरप्रीत कौर सपरा ने जांच के आदेश दे दिए। कालेज की प्रिंसिपल ने मारपीट करने वाले युवक को बुलाया जिसने अपनी गलती मान ली और इसके बाद दोनेां पक्षों में समझौता हो गया। समारोह में डी.सी. गुरप्रीत कौर सपरा ने तिरंगा फहराया था। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी हाजिर थे। विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पंजाब पुलिस व एन.सी.सी. कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद मीडिया कर्मियों ने देखा कि 8 एन.सी.सी. कैडैट्स को लाइन में लिटाकर बैल्ट से पीटा जा रहा था। यह घटना कैमरे में कैद कर ली गई।


 

कहा, वर्दी में मौज-मस्ती कर रहे थे इसलिए पीटा
जिस युवक गुरविंद्र सिंह पर मारपीट के आरोप लगे हैं, उसे और पीड़ित स्टूडैंट्स को बुधवार को कालेज प्रिंसीपल कोमल ब्रोका ने बुलाया। गुरविंद्र उसी कॉलेज का पुराना स्टूडैंट था। वह खुद भी एन.सी.सी. का कैडैट रह चुका है। हालांकि अब उसका कालेज से कोई लेना-देना नहीं है। गुरविंद्र ने सफाई देते हुए बताया कि जब उसने कैडैट्स को वर्दी में दंड बैठक मारते व मौज-मस्ती करते देखा तो उसने सजा दी थी। उसने कहा कि उसने उन्हें सुधारने के लिए ऐसा किया था लेकिन उसका तरीका सही नहीं था। गुरविंद्र ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 


 

Advertising