दिल्ली से हैरोइन लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने आए नाइजीरियन काबू

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 12:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): दिल्ली से हैरोइन लाकर क्लबों में सप्लाई करने आए नाइजीरियन को सैक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी जॉन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 267 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दूसरे आरोपी से 82 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

 

सैक्टर-31 थाना प्रभारीर राजदीप सिंह के साथ एस.आई. यशपाल सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार रात 9.30 बजे इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 के बी.एस.एन.एल. मोड़ के पास पैट्रोलिंग कर रहे थे। पुलिस को आता देख नाइजीरियन युवक भागने लगा। पुलिस जवानों ने थोड़ी दूर जाकर उसे दबोच लिया। उसकी पैंट की जेब से प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसके अंदर 267 ग्राम हैरोइन थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News