नयागांव को न्यू चंडीगढ़ के साथ जोड़ा जाएगा : सुखबीर बादल

Sunday, Oct 31, 2021 - 06:48 PM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी): पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल नयागांव के ढिल्लों फार्म में पहुंचे। यहां पर उनका खरड़ विधानसभा क्षेत्र से अकाली-बसपा उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल, पार्षद गुरबचन सिंह सहित समूह अकाली लीडरशिप ने स्वागत किया। कांसल पहुंचने पर पार्षद तरणजीत कौर बैंस, रवनीत सिंह बैंस, संजू कांसल ने भी उनका अभिनंदन किया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि न्यू चंडीगढ़ हमारी पिछली सरकार के दौरान ही बनाया गया था, अब नयागांव को भी न्यू चंडीगढ़ का हिस्सा बनाया जाएगा और नयागांव का नाम न्यू चंडीगढ़ हो जाएगा, यह सब सरकार आने पर किया जाएगा और नयागांव में डिवैल्पमैंट ग्माडा की और से होगी, वहीं जनता को सीवरेज, स्कूल, पार्क और अन्य सुविधाओं के लिए कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि बादल सरकार के दौरान ही पंजाब में विकास चरम सीमा पर हुआ है। उन्होंने कहा कि खरड़ विधानसभा से अकाली-बसपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को जिताना आपकी जिम्मेवारी है और विकास कराना गिल की जिम्मेवारी है। इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान बलविंदर कौर, लाभ सिंह, सरपंच केसर सिंह, गुरध्यान सिंह, सतवीर सिंह सत्ती, मोहनी, इकबाल सिंह सैणी, मंजीत मान, संजय शर्मा, कर्मजीत सिंह, राकेश नैनवाल, नवजोत सिंह नागरा व अन्य अकाली वर्कर मौजूद रहे।

 


लोग बोले-नयागांव में समस्याएं ही समस्याएं हैं
नया गांव के लोगों ने सुखबीर बादल के समक्ष समस्याओं को अंबार लगा दिया। नयागांव मार्कीट  वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान उमेश गुलयानी की ओर से सुखबीर बादल को नयागांव में एन.ओ.सी. के बिना कमर्शियल मीटर मुहैया करवाने की अपील की, वहीं मार्कीट में टॉयलेट की मांग भी रखी। सुबह-शाम मार्कीट में जाम जनता को निजता दिलाने की बात भी कही। गढ़वाल सभा के पूर्व प्रधान मुरारी लाल भट्ट और राकेश मैठानी ने भी नयागांव में जनता को आ रही परेशानियों बारे सुखबीर बादल को अवगत करवाया। वहीं उनकी और से गढ़वाल भवन का मुद्दा भी रखा गया। वार्ड नंबर-2 से पार्षद हरमेश कुमार उर्फ नटु की ओर से भी नगर कौंसिल के नाम पर जमीन का इंतकाल होने का मुद्दा उठाया गया। 
 

Vikash thakur

Advertising