नेचर बर्ड वॉक में 60 लोगों ने लिया हिस्सा, मिले 63 प्रजातियों के पक्षी

Monday, Aug 20, 2018 - 08:47 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : यू.टी. के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट की ओर से रविवार सुबह नगर वन एरिया में नेचर बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। वॉक सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई। लगभग 60 लोगों ने भाग लिया। सभी लोगों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था और हर ग्रुप में चंडीगढ़ बर्ड क्लब के भी एक वालंटियर को रखा गया था। लोगों ने अपने-अपने कैमरों से पक्षियों की तलाश शुरू कर दी। वॉक के दौरान 63 प्रजातियों के पक्षियों को लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। 

चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट संतोष कुमार ने बताया कि अब हर महीने के तीसरे रविवार में बर्ड वॉक का आयोजन किया जाएगा। अगले महीने होने वाली बर्ड वॉक में अगर कोई भाग लेना चाहता है तो वह forestchandigarh@gmail.com <mailto:forestchandigarh@gmail.com> पर ईमेल भेजकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। वॉक के दौरान क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, रेड जंगल फाऊल, इंडियन पी फाऊल, लेसर विसलिंग डक, नोब बिल्ड डक, पर्पल हेरोन, शिकरा, ग्रीन बी ईटर, ब्लैक ड्रोंगो, व्हाइट ब्रेस्टिड वाटरहेन, एशियन कोयल सहित कई बर्ड्स दिखे। 

Priyanka rana

Advertising