एथलैटिक्स चैम्पियनशिप : आकाश ने जीता कांस्य पदक

Monday, Nov 19, 2018 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : मुंबई में हुई नैशनल चैम्पियनशिप में आकाश सिंह ने 100 मी. की रेस 11.31 सैकेंड में पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर-35 के डी.पी.ई. कुलदीप मेहरा ने बताया कि इससे पहले आकाश सिंह ने 100 और 200 मी. इवैंट में गोल्ड मैडल जीते थे। चैम्पियनशिप में रिलांयस की ओर से मुंबई में आयोजित नैशनल एथलैटिक्स चैैम्पियनशिप के लिए आकाश सिंह का चयन हुआ था। जहां पर देश भर से सिर्फ 8 बैस्ट एथलीट्स ने ही हिस्सा लिया था।
 

Priyanka rana

Advertising