स्कूलों में पहला नैशनल अचीवमैंट सर्वे आज, 15000 छात्र लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 09:27 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शहर के सभी सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त स्कूलों में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्रों की पढ़ाई का स्तर बोर्ड परीक्षाओं से पहले जांचने के लिए नैशनल अचीवमैंट सर्वे (नेस) आयोजित किया जा रहा है। यह टैस्ट देश भर के सभी सी.बी.एस.ई. बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में होना है। 

 

इस टैस्ट में शहर के 93 स्कूलों के 15000 छात्र हिस्सा लेंगे। एम.एच.आर.डी. के निर्देशानुसार हर क्लास से कम से कम 15 व अधिकतम 45 छात्र इस टैस्ट में शामिल होंगे। टैस्ट कौन से स्टूडैंट्स देंगे इसका निर्णय परीक्षा शुरू होने से चंद मिनट पहले ही पता चलेगा। नवम्बर 2017 में तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षा का भी नैशनल अचीवमैंट सर्वे हुआ था जिसमें हर क्लास के 30 बच्चों को चुना था।

 

टीचिंग मैथड की जांच के लिए होती है परीक्षा :
परीक्षा नॉर्मल परीक्षा के समान होती है। इसमें भी पांच विषय जिसमें हिन्दी, इंग्लिश, मैथ, साइंस, पर्यावरण और एक पंजाबी या फिर स्थानीय भाषा के प्रश्न पूछे जाते है। पेपर डेढ़ घंटे का होता है जिसे कंडक्ट करवाने के लिए बी.एड. कालेज के स्टूडैंट्स और एस.सी.ई.आर.टी. के टीचर विशेष तौर पर आते है। खुद पेपर लेने के बाद इसकी चैकिंग भी वहीं लोग करते है। 

 

गिर सकता है परिणाम :
इस वर्ष 5 मार्च 2018 से दसवीं कक्षा की वाॢषक परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस बार दसवीं कक्षा को बोर्ड का दर्जा दे दिया गया था। जिसमें स्टूडैंट्स की नंबरों के साथ परसैंटेज गिनी जाएगी। इससे पहले दसवीं कक्षा में सी.जी.पी.ए. सिस्टम था। जिसमें कोई भी स्टूडैंट फेल नहीं होता था लेकिन इस बार परीक्षा में ऐसा नहीं होगा। 

 

इसी कारण से स्टूडैंट्स वार्षिक परीक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रहे है और नैशनल अचीवमैंट सर्वे के लिए कोई तैयारी नहीं हुई है। परीक्षा होने के लिए 15 दिनों का समय है लेकिन शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर कोई ऐसा प्रोग्राम लांच नहीं किया है कि नेस के लिए विशेष तैयारी की जा सके। इससे नेस का परिणाम गिर सकता है। 

 

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी परीक्षा :
स्कूलों में 5 फरवरी को सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में दिव्यांगों के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। टैस्ट में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आधुनिक भाषा सहित 5 पांच विषयों के सवाल पूछे जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News