नंदिता हुड्डा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर नियुक्त

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़(राय) : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की सह-प्रभारी नंदिता हुड्डा ने उन्हें पार्टी हाईकमान के द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को उनके मुद्दों की आवाज बनकर जोड़ेंगी। 

एशियन राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नंदिता हुड्डा एक समाजसेविका के रूप में अपना नाम अर्जित कर चुकी हैं। पिछले दिनों स्थानीय संगठन की महिला विंग में काफी उथल-पथल मची थी, इस दौरान महिला विंग की अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव की ओर से नंदिता को ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने की सूचना चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को भेजी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News