चंडीगढ़ : पुलिस ने नाके पर रोका तो युवक ने दी धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 01:49 PM (IST)

चंडीगढ़(कुलदीप) : कोरोना वायरस की महामारी से शहरवासियों को बचाने के लिए प्रशासन ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पूरे देशभर को लॉक डाउन कर रखा है। लोगों से पुलिस अपील भी कर रही है। इसके बावजूद लोग उनकी अपील को अनदेखा और अनसुना कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस को भी सख्ती करनी पड़ रही है। 

ट्राइसिटी में शहरवासी भी सड़कों और गलियों पर ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इन सब पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने जगह जगह पर बेरिकेटिंग कर नाके लगाए हुए है। जगह-जगह पर नाके लगाकर वाहन चला रहे लोगों के वाहनों को इम्पाउंड करके उन्हें घर वापिस भेजा जा रहा है। फिर भी कई लोग मान नहीं रहे हैं। 

कुछ ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़-36/42 पर लगे नाके पर हुआ। जहां पर दो पहिया सवार युवक को रोका गया तो वह रौब दिखाने लगा और किसी से फोन पर बात करवाई। फोन पर बात करने वाले शकस ने पुलिसकर्मी को धमकियाँ दी और नौकरी से निकालने की बात कही। बाद में पता चला कि धमकी देने वाला सैक्टर-15 निवासी एक डॉक्टर है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News