एन.आर.आई. महिला का लाखों की डायमंड ज्वैलरी से भरा पर्स चोरी

Monday, Jan 14, 2019 - 09:02 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): सैक्टर-7 स्थित एक क्लब की पार्टी में एक एन.आर.आई. महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों के डायमंड के गहने और 20 हजार रुपए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सैक्टर-12 में रहने वाली एन.आर.आई. महिला क्लब में पार्टी में गई थी। इस दौरान उसने अपना पर्स वहीं रखा हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद वह सैक्टर-12 स्थित अपने रिश्तेदार के घर में चली गई। 

घर जाकर उसने देखा कि वह जो पर्स उठाकर लाई है, वह उसका नहीं है। उसने तुरंत इसकी सूचना क्लब के कर्मचारियों को दी। वह खुद भी वापस क्लब गई लेकिन पर्स नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला लेकिन पर्स का पता नहीं चल सका। महिला के मुताबिक उसके पर्स में 20 हजार कैश, 2 डायमंड रिंग, एक डायमंड का ब्रैसलेट, एक डायमंड पैंडैंट और एक छोटा पर्स था।

bhavita joshi

Advertising