‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ अवार्ड के लिए पांच युवतियों के नाम फाइनल, 26 अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित

Saturday, Oct 22, 2016 - 11:56 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर शहर का नाम रोशन करने वाली लड़कियों को 26 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मेरी बेटी मेरा गौरव नाम से आयोजित यह सम्मान समारोह ब्ल्यू बर्ड हाई स्कूल सैक्टर-16 में होगा। विधायक लतिका शर्मा कार्यक्रम में 10 लड़कियों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिच एंड न्यूट्रीशियन खाना-खजाना की सरिता खुराना होंगी। प्रणय मीडिया की ज्यूरी ने पांच लड़कियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इन लड़कियों में से कुछ ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लिए बेमिसाल काम करके पंचकूला का नाम रोशन किया है। इनमें से कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं जोकि समाज के लिए बेहतर काम करने के बावजूद गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। प्रणय मीडिया के प्रोजैक्ट हैड संजीव राणा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष तौर पर पठानकोट हमले में शहीद हुए कमांडो अंबाला के गुरसेवक के परिजनों व उनकी दो महीने की बेटी गुररीत को भी सम्मानित किया जाएगा।


रोजी
इस साल हरियाणा सिविल सर्विसिज एलायड एग्जाम क्लियर करने वाली पंचकूला जिले की रोजी को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वह पंचकूला जिले की तीसरी बेटी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से हरियाणा सिविल सर्विसिज में सफलता हासिल की है। जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो गांव में न बिजली थी और न पानी। स्कूल भी दरिया पार कर जाना पड़ता था। पांच.छह साल पहले ही गांव डिवैल्पमैंट हुई हैं। अब गांव में आने जाने के लिए सड़क बन गई है। 



तेजस्विनी शर्मा
तेजस्वनी स्वयं बालों में कंघी नहीं कर सकती। कपड़े पहनने में भी मां का सहारा लेना पड़ता है। खाना भी कोई खिलाए तो ही खा पाती है लेकिन उसमें हुनर ऐसा है कि उसे लता मंगेशकर के कई गाने ऐसे हीं याद हैं। उनकी आवाज के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी एक कार्यक्रम में तेजस्वनी तारिफ कर चुके हैं ।वह एक टेलीविजन पर आने वाले लिटल चैम्प कार्यक्रम में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। 



रिया पसरीचा
कार्यक्रम में भवन विद्यालय चंडीगढ़ में पांचवीं क्लास की स्टूडैंट रिया पसरीचा को भी सम्मानित किया जाएगा। डांस, ड्राइंग पेंटिंग जैसी कई एक्टीविटीज में रिया को अनेकों पुरस्कार मिल चुके हैं। ऑल इंडिया कैमल कलर कांटैस्ट में उनकी ड्राइंग्स को पहला पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 2012 में द एन्वायरनमैंट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटिशन में रिया को सैंकेंड प्राइज मिला था। 


अनुष्का अग्रवाल
सैक्टर-20 की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने ऐसा काम कर दिखाया है कि पढ़ाई के दम पर जीते लैपटॉप को ही डिजीटल लाइब्रेरी बना दिया। बारहवीं में पढऩे वाली अनुष्का मनीमाजरा के गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल की स्टूडैंट रही हैं। वर्ष 2014 में नैशनल ओलिम्पियाड में जीते अपने लैपटॉप में अनुष्का ने दो हजार किताबों का संग्रह कर रखा है। इसमें कई इंटरनैशनल ऑर्थर की किताबें हैं। 


दीक्षा गोस्वामी
इकोनॉमिक वीकर सैक्शन से होने के बावजूद दिक्षा ने पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स में भी ऊंचा मुकाम हासिल किया है। ब्ल्यू बर्ड हाई स्कूल में दसवीं की स्टूडैंट दीक्षा गोस्वामी आइकवांडों में स्टेट व नैशनल लैवल पर कई मैडल व ट्रॉफी जीत चुकी है। 



 

Advertising