शहर में कलाकारों के लिए 2 दिन तक होगा म्यूजिकल इवैंट

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2016 - 03:13 PM (IST)

चंडीगढ़(एकता) : चंडीगढ़ संगीत व नाटक अकादमी की तरफ  से म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन दो दिन किया जाएगा। इसकी जानकारी अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि अकादमी के तरफ से यह कार्यक्रम शहर के कलाकारों को लेकर किया जा रहा है। हम बाहर के कलाकारों को तो बुलाते ही हैं लेकिन शहर के कलाकारों का भी ख्याल रखते हैं। हमारे शहर में कई ऐसे भी कलाकार हैं जो बाहर जाकर अपनी सफल प्रस्तुति देते हैं लेकिन शहर में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में अकादमी उन्हें मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा जिसमें गायन से लेकर वादन होगा। सैक्टर-35 के चर्च के सामने आइ.एम.ए. ऑडिटोरियम में शाम को कार्यक्रम होगा। 

 

ये होंगे कार्यक्रम :

पहला दिन : 19 जून को दो प्रस्तुतियां होंगी। पहली प्रस्तुति डाक्टर सौभाग्य वर्धन द्वारा होगी जिसमें वह क्लासिकल म्यूजिक की प्रस्तुति देंगे। दूसरी प्रस्तुति में विनोद पवांर सरंगी वादन करेंगे। 

 

दूसरा दिन : 20 जून को भी दो प्रस्तुतियां होंगी। पहली प्रस्तुति में रविंदर सिंह बांसुरी वादन करेंगे। दूसरी प्रस्तुति में निवेदिता सिंह क्लासिकल वोकल में प्रस्तुति देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News