सैक्टर-16 और 17 के बीच बने अंडरपास में जल्द लगेगा म्यूजिक सिस्टम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन शर्मा): सैक्टर-16 और सैक्टर-17 के बीच बने अंडरपास को प्रशासन ने और भी आकर्षक बनाने का फैसला किया है। यहां बीच जल्द कैरीओके म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जो लोगों और खासतौर से युवाओं को आकर्षित करेगा। इंजीनियरिंग विभाग के सब-डिविजन नंबर-1 की तरफ से इसके लिए टैंडर भी जारी कर दिया है। 

 

इस म्यूजिक सिस्टम की अनुमानित लागत करीब 7 लाख 70 हजार 560 रुपए है। बता दें कि फरवरी माह के आखिर में नगर निगम की ओर से रोज फैस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए इंजीनियरिंग विभाग 27 जनवरी को इस टैंडर की बिड को खोलेगा। इसके बाद चयनित कंपनी को 7 दिन में अपना काम पूरा करना होगा। 

 

इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस अंडरपास को लोगों के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम के इंस्टाल होने के बाद यह जगह युवाओं के लिए काफी खास हो जाएगा। 


इस म्यूजिक सिस्टम में गाने के बोल और धुन पहले से इंस्टॉल होंगे। कोई भी युवा अपने मोबाइल को ब्लूटूथ के जरिए कनैक्ट कर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से एक ऑपरेटर भी रखा जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News