वीरेंद्र मर्डर केस : इंसाफ के लिए परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 12:23 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : गांव सकेतड़ी में होली की रात को हुए वीरेंद्र सिंह के मर्डर केस में इंसाफ के लिए वीरेंद्र के परिजनों ने शुक्रवार को गीता चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मेंं दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। 

 

इस दौरान लोगों ने कहा कि पुलिस को सही तरीके से काम करना चाहिए। कैंडल मार्च में वीरेंद्र की मां  देवेंद्र कौर के साथ-साथ सकेतड़ी के रहने वाले लोग, हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता व अन्य हजारों की संख्या में लोग सामिल हुए। शुक्रवार शाम को यहां सैक्टर 6/7 के राऊंड अबाऊट, गीता गोपाल चौंक पर दो बस और एक दर्जन के करीब गाडिय़ों में सैकड़ों की संख्या में लोग आए। 

 

सभी लोगों ने कैंडल जलाई और सैक्टर 6/8 की डिवाइडिंग रोड पर चंद्रमोहन की कोठी के लाइट प्वाइंट तक गए। इसके बाद सभी वापस आ गए। इसके बाद गीता-गोपाल चौंक पर सभी जलती हुई मोमबत्तियों को रखा गया। 


6 आरोपी कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा :
गांव सकेतड़ी में होली की रात को हुए वीरेंद्र सिंह के मर्डर केस में पुलिस ने गिरफ्तार 6 आरोपियों खरड़ निवासी मनजोत सिंह, सोहाना निवासी जश्नप्रीत सिंह और लांडरा निवासी बरमिंदर सिंह, त्रिलोक, तलविंदर सिंह और विशाल सैनी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी पार्षद कुलजीत कौर वडै़च का बेटा मनमीत उर्फ मोंटी और उसका रिश्तेदार हरमन पहले ही न्यायिक हिरासत में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News