जीजा के प्यार में पागल साली ने बहन को उतारा मौत के घाट, ऐसे की थी प्लानिंग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 02:20 PM (IST)

जीरकपुर: सोमवार को बलटाना के प्रेम विहार में एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 32 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई। सुनीता की शादी 12 साल पहले बलटाना निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। लेकिन अभी तक उनकी कोई संतान नहीं हुई। इसे लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। सुनीता के पिता का आरोप था कि उसकी बेटी को मारा गया है और आरोप उसके पति पर लगाए गए थे जिसके बाद पुलिस ने पति राकेश को हिरासत में लिया था। पुलिस ने दो दिन में केस को सुलझा लिया है। 

साली से थे जीजा के संबंध...
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनीता के पति राकेश के साली अनीता के साथ संबंध थे। जीजा के प्यार में पागल साली ने चचेरी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया। सुनीता की हत्या चुनरी से गला घोंटकर की गई है। हत्या करने वाली अनीता की चाहती थी कि बहन को रास्ते से हटाने के बाद वह जीजा राकेश कुमार के साथ रहेगी। लेकिन गले पर पड़े निशान और तफ्तीश से पुलिस ने केस को सुलझा लिया। अनीता व राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
सोमवार दिन में सुनीता घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 11.30 बजे सुनीता उसके पास आई। चुनरी से उसका गला घोंटा और हत्या कर चली गई। घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम दी गई। जिसके बाद रात तक पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी रही लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें सारी सच्चाई सामने आई।

दो दिन पहले ही राकेश लाया था घर...
12 साल बीत जाने के बाद भी सुनीता को कोई संतान नहीं हुई थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। सुनीता चार-पांच सालों से अपने पिता के पास चंडीगढ़ में के सैक्टर-33 में रह रही थी। बीते शुक्रवार को राकेश सुनीता को मनाकर वापस अपने साथ घर ले गया था, जहां दोनों के बीच सुनीता की चचेरी बहन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता के पिता सूरज गुप्ता ने बताया है कि राकेश का उसके भाई की बेटी के साथ निकटता थी और दोनों विवाह करना चाहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News