खुशखबरी : महिलाओं शौचालय में लगेगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2016 - 07:59 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ अब नगर निगम ने चंडीगढ़ के सार्वजनिक महिलाओं शौचालय को भी स्मार्ट सिटी का हिस्सा मानते हुए उसमे सुधार करना शुरू कर दिया हैं। चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के सार्वजनिक महिलाओं शौचालय में 30 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों और इंसनेटर्स स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ के मेयर अरूण सूद ने कहा कि  नगर निगम ने 30 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंसनेटर्स खरीदे हैं। साथ ही इस परियोजना के लिए 18.10 लाख रुपये की राशि को फाइनेंस और कॉन्ट्रैक्ट समिति द्वारा एप्रूव्ड किया गया हैं।
 
उन्होंने कहा की सेक्टर 36 के फ्रेग्रेन्स गार्डन, सेक्टर 31 के जापानीज गार्डन, सेक्टर 31 बूथ मार्केट के पास, सेक्टर 34 गुरुद्वारा साहिब के पास, सेक्टर 35 गोल्ड मार्केट, और सेक्टर 37 इंडियन जेवेलर्स के पास नगर निगम ने सार्वजनिक महिलाओं शौचालय में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों और इंसनेटर्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की मशीनों को सप्ताह के भीतर बाकी 24 और स्थानों में स्थापित किया जाएगा।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News