दीवाली के बाद कचरा फैंका तो 5500 रुपए होगा जुर्माना

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम ने दीवाली तक शहर में कचरा फैलाने वालों को छूट दे दी है पर उसके बाद अगर इधर-उधर कचरा फैंका तो निगम भारी जुर्माना करेगा। दीवाली के बाद आवासीय क्षेत्रों में इधर-उधर कचरा फैंकने वालों के 5500 रुपए तक का चालान काटेगा। 

 

इतना ही नहीं, शहर को साफ रखने के प्रयासरत निगम ने यह भी फैसला किया है कि जहां पर कचरा पड़ा होगा उस स्थान की फोटो खींची जाएगी व उसे निगम की साइट पर डाला जाएगा, ताकि जिसके घर के बाहर कचरा है वह बच न सके।  निगम ने व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा बिखेरे जाने का जुर्माना और अधिक रखा है। इन क्षेत्रों में जुर्माना राशि 10500 रुपए तय की कई है। इसमें 500 रुपए कूड़ा उठाने लगेंगे व 5 हजार रुपए जुर्माना होगा। 

 

निगम के संबंधित अधिकारी का कहना था कि लोग गलियों में व सॢवस लेनों में किसी भी घर के आगे कूड़े का थैला फैंककर चलते बनते हैं। ऐसे लोगों पर निगम अब कार्रवाई करेगा। इसके लिए पहले डोर-टू-डोर कचरा उठाने की पॉलिसी में हर घर से कचरा उठाना अनिवार्य किया गया है व जो लोग घरों से कचरा उठाने वालों को कचरा नहीं देंगे उन्हें ही सॢवस लेनों में कचरा फैलाने का दोषी माना जाएगा। 

 

एम.ओ.एच. डा. पी.एस. भट्टी का कहना है कि रैजीडैंशियल एरिया में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना 5 हजार और 500 रुपए लगेंगे। इस संबंधी नोटिफिकेशन हो चुकी है और एम.ओ.एच. की ओर से जुर्माना की नई पर्चियां भी छपवाई जा चुकी हैं लेकिन दीवाली के बाद इस पर काम शुरू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News