निगम ने शहर से हटाए अवैध वैंडर्स, 63 चालान

Friday, Sep 20, 2019 - 10:39 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम ने वीरवार को शहर के विभिन्न सैक्टरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध वैंडर्स को वहां से हटाया गया और 63 चालान किए गए। निगम दस्ते ने इन का सामान भी जब्त किया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। 

वहीं, शहर के वैंडर्स को सैक्टरों में बिठाने के लिए निगम के संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न सैक्टरों का दौरा किया। अधिकारी सैक्टरों में ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां मार्कीट में बैठे वैंडर्स को वहां शिफ्ट किया जा सके। 

पहले सैक्टर-15 में इन वैंडर्स को बिठाने की निगम की योजना थी लेकिन अब निगम ने इनको अस्थाई रूप से उन्हीं सैक्टरों में बिठाने का फैसला लिया है, जहां यह अभी बैठे हैं। निगम के संबंधित अधिकारी सैक्टरों का दौरा कर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, उसके बाद इन वैंडर्स को वहां शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।   

Priyanka rana

Advertising