पड़ोसी ने रिटायर्ड हैल्थ कर्मी की चाकू घोंपकर की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 01:47 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील) : रामदरबार में शुक्रवार देर रात पड़ोसी  ने रिटायर्ड हैल्थ कर्मी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 61 वर्षीय अख्तर के तौर पर हुई है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पड़ोसी 23 वर्षीय विशाल की तलाश में सैक्टर-31 थाना पुलिस छापेमारी कर रही थी।

 

अख्तर  परिवार के साथ रामदरबार में अपने मकान में रहते थे। दिन में रास्ते को लेकर हुए विवाद के किसी तरह शांत होने के बाद देर रात विशाल ने घर के बाहर बैठे अख्तर के सीने में चाकू घोंप दिया। अख्तर के परिजनों ने उन्हें जी.एम.सी.एच.-32 में ले जाकर भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News