सांसद खेर ने वैन को दिखाई हरी झंडी, जाने क्या है इसमें खास

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 11:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शुक्रवार को सांसद किरण खेर ने जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 अस्पताल में एम.पी.एल.ए.डी.एस. के तहत दान की गई दो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 20 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई इस वैन में  फ्रीजर लगा हुआ है ताकि मरीज की बॉडी को उसी तापमान में अस्पताल से ले जाया सके।

इस मौके पर जी.एम.सी.एच. 32 अस्पताल के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। इन दोनों वैन में एक को अस्पताल ने एवं दूसरी को एम.पी.एल.एडी.एस. के तहत खरीदा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News