चंडीगढ़ में CTU बसों की आवाजाही शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : शहर में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन-4 में आज से चंडीगढ़ में सी.टी.यू. बसों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। इसके लिए प्रशासन ने बसों का रूट तैयार किया हुआ है।

PunjabKesari

इनमें 159 बसें है जो 52 रूट्स पर चलेंगी। जिसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन को पंजाब, हरियाणा से परमिशन मिल चुकी है। फिलहाल सी.टी.यू. की बसें ट्राइसिटी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में ही चलेंगी।

PunjabKesari

जिनका समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे का रखा गया है। जिसमें सोशल डिस्टैन्सिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। जिसमें विशेष तौर पर लिखा गया है कि मास्क पहनना हर सवारी के लिए अनिवार्य है। साथ ही बस का किराया 20 रुपए रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News