तीन दिन पंखे से लटका रहा मां का शव, बेटा उसी कमरे में सोता रहा

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 10:30 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): फेज-7 के मकान नंबर-537 में रह रही एक महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम जसपिंद्र कौर है। मार्मिकता और मासूमियत की हद देखिए कि इस बात से बेखबर उसका सात साल का बेटा खेलने के बाद रोज उसी कमरे में आकर सो जाता था। 

 

घटना का पता पड़ोसियों को उस वक्त लगा जब कमरे के अंदर से बदबू आने लगी। महिला की सहेली रतनबीर कौर मौके पर पहुंची जिसने पुलिस को सूचित किया। डी.एस.पी. विजय आलम सिंह और एस.एच.ओ. मटौर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को फेज-6 के सरकारी अस्पताल की मॉचरी में रखवा दिया है।

 

पति से रहती थी अलग
जानकारी के मुताबिक मृतका जसपिंद्र कौर अपने सात वर्षीय बेटे अरमान के साथ फेज-7 के मकान नंबर 537 की पहली मंजिल पर रहती थी। उसका पति के साथ झगड़ा रहने कारण वे अलग रहते थे। मृतका की सहेली रतनबीर ने बताया कि जसपिंद्र कौर काफी परेशान रहती थी। 

 

उसका पति आर्मी में तैनात है, जिसके साथ उसकी अनबन रहती थी। बेटा अरमान पहले सोलन के डगशाई स्कूल में पढ़ता था। लेकिन इस बार उसका दाखिला किसी स्कूल में न होने को लेकर वह परेशान थी। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां तीन दिन से पंखे से लटक रही है। 

 

वह बाहर खेल-कूदकर फिर अपनी मां के पास आकर कमरे में सो जाता था। एस.एच.ओ. राजीव कुमार ने बताया कि मृतका का पति आर्मी में है, जो इस समय फरीदकोट में तैनात है। उसे सूचित करके थाने बुलाया गया है। उसके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News