मॉर्निंग वॉक करने वाले व बेवजह घरों से निकले 52 राऊंडअप

Saturday, Apr 18, 2020 - 11:42 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): लॉकडाऊन में शुक्रवार सुबह बिना वजह घरों से निकले 52 लोगों को सैक्टर-5 थाना पुलिस ने राऊंडअप किया। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने लॉकडाऊन कर धारा-144 लगाई है। 

 


लोगों को बिना काम के घरों से नहीं निकलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी लोग सुबह घूमने जा रहे हैं। कुछ लोग तो अपने साथ बच्चों को लेकर घूमते मिल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सुबह बिना वजह सड़क पर निकले लोगों राऊंडअप किया। 

pooja verma

Advertising