कुराली में मिला बंदर का कंकाल इंसानी समझ पुलिस दौड़ती रही

Monday, Oct 02, 2017 - 11:47 AM (IST)

कुराली(बठला) : शहर की अनाज मंडी की एक इमारत की छत पर से मिले कंकाल (पिंजर) ने पुलिस और लोगों में कई घंटे दौड़ाए रखा। व्यक्ति की शक्ल के साथ मिलता-जुलता यह पिंजर जांच के बाद करंट की चपेट में आए मरे बंदर का निकला।  

 

शहर की अनाज मंडी को बडाली रोड के साथ जोडऩे वाली सड़क पर एक इमारत की छत पर रविवार को कुछ व्यक्तियों ने पिंजर को देखा। सिर, रीढ़ की हड्डी और चेहरे की निकली हड्डियोंं से यह पिंजर किसी व्यक्ति के होने की शंका डाल रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

 

पहले तो पुलिस को भी यह पिंजर किसी व्यक्ति का ही लगा लेकिन गहराई की जांच के बाद सामने आया कि यह पिंजर किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसी बंदर का है। इमारत की छत पर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने के कारण बंदर ने छत पर ही दम तोड़ दिया। काफी समय तक किसी ने भी इसको नहीं देखा। रविवार को जब लोगों ने उसे देखा तो बंदर के शव का पिंजर बन गया था। पिंजर की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस और आम लोगों ने चैन की सांस ली। 
 

Advertising