सी.एल.टी.ए. में ट्रेनिंग लेने आई तीन किशोरियों से छेड़छाड़

Monday, Aug 19, 2019 - 03:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-10 स्थित सी.एल.टी.ए. में टेनिस की कोचिंग लेने वाली तीन किशोरियों से पांच नाबालिग सी.एल.टी.ए.-चार्ट (चंडीगढ़ एकेडमी ऑफ रूरल टेनिस) ट्रेनी ने छेड़छाड़ कर दी। एक किशोरी के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले नाबालिग की पिटाई कर दी। 

 

किशोरी के पिता ने पांच नाबालिग चार्ट ट्रेनीज के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। वहीं दूसरी और एक ट्रेनी ने किशोरी के पिता के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस को दी है। 

 

सैक्टर 3 थाना पुलिस ने जांच के बाद किशोरी के पिता की शिकायत पर पांच सी.एल.टी.ए. चार्ट ट्रेनी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। वहीं युवक की शिकायत पर किशोरी के पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

 

दो महीने से कर रहे थे छेड़छाड़
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने मार्च में सैक्टर-10 स्थित सी.एल.टी.ए. में कोचिंग के लिए एडमिशन ली थी। एडमिशन के बाद उसकी बेटी समेत तीन किशोरी को पांच नाबालिग सी.एल.टी.ए.-चार्ट ट्रेनी तंग करने लगे थी। 

 

पांच ट्रेनी ने जुलाई महीने में बेटी समेत तीनों ट्रेनीज खिलाड़ी से छेड़छाड़ की। आरोप है कि दो महीने से पांचों ट्रेनी किशोरियों का पीछा कर उनसे छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने सी.एल.टी.ए. के अधिकारियों को भी शिकायत दी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई की बजाए मामले को दबा दिया। 

 

सी.एल.टी.ए. पहुंचकर पुलिस ने की जांच
जुलाई में तो पांचों ट्रेनी ने हद पार कर बेटी समेत तीनों किशोरियों से शारीरिक छेड़छाड़ की। आए दिन छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।  वहीं ट्रेनी की शिकायत के बाद पुलिस सी.एल.टी.ए. पहुंची। पुलिस ने यहां छेड़छाड़ व मारपीट मामले की जांच की। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने शनिवार को मामले की जांच कर क्रास एफ.आई.आर. दर्ज की।

pooja verma

Advertising