PU के पार्क में महिला से छेड़छाड़ कर फरार हुआ मनचला

Tuesday, Dec 10, 2019 - 09:06 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : पी.यू. के पार्क में सैर कर रही महिला से सोमवार सुबह मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह सैर करने पार्क में गई थी। सैर करते हुए एक युवक उसके पीछे से आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने युवक का विरोध किया तो भी वह नहीं माना। महिला ने शोर मचाया तो लोग युवक की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की पहचान के लिए घटनास्थल के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। 

Priyanka rana

Advertising