छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला पर किया कटर से वार

Monday, Oct 21, 2019 - 09:47 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : दुकान पर जा रही महिला से मलोया में एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो मनचले ने महिला की पिटाई की और कटर से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मलोया निवासी जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार का वह दुकान पर जा रही थी। रास्ते में पीछे से मलोया निवासी जतिंदर सिंह आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मनचले युवक उस पर कटर से वार कर फरार हो गया। 

Priyanka rana

Advertising