महिला ने की अपने 3 वर्षीय बच्चे से छेड़छाड़, केस दर्ज

Sunday, Jul 28, 2019 - 12:37 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : जीरकपुर पुलिस ने अदालत के आदेशों पर जीरकपुर की साऊथ सिटी सोसायटी की निवासी एक औरत के खिलाफ अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ कथित रूप में शारीरिक छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

जीरकपुर थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह अनुसार चेतनिया महेन्दरू निवासी गिल कालोनी जालंधर ने बताया क उसका साल 2015 में ज्योति डोगरा बेटी विजय डोगरा वासी मकान नंबर 915 टी-4 साऊथ सिटी के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि इन दोनों का यह दूसरा विवाह था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी कथित रूप में शराब और सिगरेट पीने की आदी थी और डाक्टरों की ओर से उसे अपने गर्भकाल दौरान सिगरेट और शराब छोडऩे के लिए कहा था। 

शादी से करीब एक साल बाद उनके घर में एक लड़के ने जन्म लिया। बच्चा पैदा होने के बाद उसकी पत्नी जीरकपुर आ गई और लौट कर उसके पास वापस नहीं आई। उसकी पत्नी उसके साथ रंजिश निकालने के लिए उसके बच्चे को शारीरिक रूप में प्रताडि़त करती रहती थी और उसके साथ वीडियो काल करते समय भी बच्चे को अर्धनग्न कर उसके गुप्तांग के साथ छेड़छाड़ करती थी। 

शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी परन्तु जब उसकी पत्नी की बच्चे के प्रति अश्लीलता पूर्ण हरकतें नहीं रुकी तो उसने कोर्ट में गुहार लगाई। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट के आदेशों के बाद जीरकपुर पुलिस ने उक्त औरत के खिलाफ पोक्सो एक्ट और चिल्ड्रन प्रोटैक्शन एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising