ट्यूशन से लौट रही लड़की से छेड़छाड़ करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wednesday, Oct 11, 2017 - 06:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): ट्यूशन से लौट रही लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मुनीष के रूप में हुई। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मुनीष के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सैक्टर 34 थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी सैक्टर-44 में कोचिंग लेती है। कई दिनों से मुनीष उसकी बेटी का पीछा कर उसे तंग कर रहा था। सोमवार को लड़की ट्यूशन पढ़कर वापिस आ रही थी तो मुनीष ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने मामले की सूचना पिता को दी। पिता ने तुरंत पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मुनीष को पकड़वा दिया। 

Advertising