चंडीगढ़ के मोहित वर्मा घायल होने के कारण द रेड हिमालय रैली से हुए बाहर
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2015 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : 17वीं रेड द हिमालय रैली में पहले ही दिन बड़ा हादसा हुआ। जिसमें चंडीगढ़ के निवासी मोहित वर्मा घायल हुए है। इस रैली के शुरू होने के बाद जैसे ही वह 150 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गए। गिरने से उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और उन्हें फ्रैक्चर की वजह से रैली से बाहर कर दिया गया। मोहित वर्मा को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में ले जाया गया।
रेड द हिमालय रैली जो की आज शिमला से शुरू हो गई। यह रैली 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रहेगी जोकि शिमला से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी। इस रैली में चंडीगढ़ के रहने वाले मोहित वर्मा ने हिस्सा लिया था। जिसमें उन्हें इस दुर्घटना का सामना करना पड़ा। वह इससे पहले दो बार रेड द हिमालय और तीन बार सजोबा रैली में जीत हासिल कर चुके है।