इंडस्ट्रीयल एरिया की पूअर और पैक की एयर क्वालिटी रही मॉडरेट कैटेगरी में

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में वायु प्रदूषण का आंकड़ा भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) की ओर से 13 नवंबर की जो रिपोर्ट जारी की गई है उसमें इंडस्ट्रीयल एरिया के एयर क्वालिटी इंडैक्स में भी गिरावट आई है। पहले तक यह एरिया भी वेरी पूअर कैटेगरी में आ रहा था लेकिन अब यह कम होकर पूअर हो गया है। 

 

हालांकि इंडैक्स में यह भी हिदायत दी गई है कि इस एरिया में अधिक देर तक बाहर घूमने से परेशानी हो सकती है। हालांकि जो रिपोर्ट पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सैक्टर-12 की सामने आई है उसमें एयर क्वालिटी मॉडरेट है। हालांकि सी.पी.सी.सी. की मानें तो यह हवा भी सेहत के लिए हानिकारक है। फेफड़ों और दिल से संबंधित बीमारियों वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 

 

यही वजह है कि सी.पी.सी.सी. के लैटर लिखे जाने पर हैल्थ डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पहले एडवाइजरी भी जारी कर दी थी। वहीं, अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम में आए इस बदलाव से आने वाले दिनों में शहर की हवा हानिकारक तत्वों की भी कमी होगी। 

 

13 नवंबर की एयर क्वालिटी :
इंडस्ट्रीयल एरिया
एयर क्वालिटी इंडेक्स-240 (पूअर)
पी.एम.10-180, पी.एम.2.5-102 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-52
 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज
एयर क्वालिटी इंडेक्स-137 (मॉडरेट)
पी.एम.10-137, पी.एम.2.5-74 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-35


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News