अनुराधा गुप्ता मर्डर केस में मॉडल नूर कटारिया की हुई बेल

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़,  (बृजेन्द्र): अनुराधा गुप्ता मर्डर केस में उम्रकैद की सजा पाने वाले उनके पति बलजिंद्र सिंह टाला द्वारा खरीदे गए सैक्टर-38 (वैस्ट) के फ्लैट में सैक्टर-45 निवासी मॉडल नूर कटारिया (33) के जाली लाइसैंस मिलने के आरोपों वाले पुलिस अपील केस में शनिवार को नूर को 25 हजार में बेल मिल गई। 

 

धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक साजिश रचने की आपराधिक धाराओं में केस दर्ज

दरअसल नूर पिछली 2-3 पेशियों पर कोर्ट में पेश नहीं हुई थी जिसे लेकर एडिशनल सेशन जज आर.के. जैन की कोर्ट ने पहले बेलेबल और फिर नॉन बेलेबल वारंट निकाले थे। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने नूर के खिलाफ 23 मई, 2008 को धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक साजिश रचने की आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया था। 

 

एक ही लाइसैंस था जो चंडीगढ़ में बना था

केस में ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट शिल्पी की कोर्ट ने नूर को 23 दिसम्बर, 2014 को बरी कर दिया। नूर के बरी होने को लेकर उनके वकील तरमिंद्र सिंह ने कहा था कि नूर का सिर्फ एक ही लाइसैंस था जो चंडीगढ़ में बना था। 

 

कोर्ट में की अपील दायर 

वहीं पुलिस ने जो लाइसैंस रिकवरी दिखाई व उसके आधार पर जो प्री-पेड मोबाइल सिम की खरीद दिखाई वह नूर ने कभी प्रयोग नहीं किया था। इस फैसले के खिलाफ पुलिस ने आर.के. जैन की कोर्ट में अपील दायर की हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News