मजदूरों और उनके बच्चों को पौष्टिक भोजन पहुंचाएगी मोबाइल किचन

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 12:54 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : समाज कल्याण विभाग नेे गुुरुवार को एक नई पहल को शुरू किया गया। इस पहल में दो मोबाइल आंगनबाड़ी वैन अब गर्म एवं पौष्टिकता से भरपूर भोजन ऑन व्हील सेवा को नगर प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने पंजाब राजभवन से रवाना किया। 

इन पोषण ऑन व्हील में शहर में निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के बच्चों एवं उनकी माताओं को पौष्टिक आहार प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। दोनों मोबाइल वैन से शहर के उन एरिया को कवर किया जाएगा जहां इमारतों के कार्य में लगे मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ रहते हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से उक्त अभियान देश के युवा शक्ति एवं विकास को मुख्य रखकर शुरू किया है। 

विभाग की निदेशिका नवजोत कौर ने प्रशासक को बताया कि उक्त मोबाइल वैन कालोनी नंबर-4 के कंस्ट्रक्शन स्थलों जहां ई.डब्ल्यू.एस. हाऊस, संजय कालोनी, पी.जी.आई. के निर्माणाधीन प्रोजैक्टों में लगे मजदूरों के बच्चों, पुलिस फ्लैट्स धनास व सैक्टर-9 सचिवालय व सी.एच.बी. की इमारतों के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करेंगी। इन दोनों वैनस से शहर में 415 बच्चों को जो 6 माह से 6 साल के बीच में हैं, गर्भवती महिलाओं, नर्सिंग मदर एवं किशोर लड़कियों को भोजन प्रदान करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News