मिशन-ए-एडमिशन.........बच्चों की एडमिशन के लिए अभिभावकों की भागदौड़ शुरू

Thursday, Nov 26, 2015 - 01:39 AM (IST)

 चंडीगढ़ (आशीष): शहर के करीब 80 प्राइवेट और 109 सरकारी स्कूलों में एंट्री लैवल पर दाखिले का कॉमन एडमिशन शैड्यूल जारी होते ही अभिभावकों की भागदौड़ शुरू हो गई है। कोई बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहा है तो कोई परिवार के साथ बच्चों की पोस्टकार्ड साइज फोटो के लिए स्टूडियो के चक्कर काट रहा है। अभिभावक दाखिले के लिए प्रमाण पत्रों की तैयारी में जुट गए हैं। 1 दिसम्बर से प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में हजार की तादाद में अधिक से अधिक बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। 

शहर के स्कूलों के एंट्री लैवल पर कॉमन एडमिशन शैड्यूल घोषित होते ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराने के लिए अभिभावक भागदौड़ कर रहे हैं। चंडीगढ़ निवासी बच्चों के लिए प्रमाण पत्र के लिए सैक्टर-17 थर्टी वेज बिल्डिंग में एडमिशन शैड्यूल जारी होने के बाद रोजाना 150 से अधिक अभिभावक पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में जन्मे बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए अभिभावकों को सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक आवेदन करना होगा है। 10 से 15 दिन के बीच दोपहर बाद 3 से 5 बजे प्रमाण पत्र दिया जाता है। 

जरूरी टिप्स

संबधित विभाग से तुरंत बच्चों का मूल जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। प्रमाण पत्र पर बच्चे का नाम जरूरी है। 

बच्चे की कुछ पासपोर्ट साइट फोटो के अलावा कुछ स्कूलों में बच्चे की अभिभावकों के साथ ग्रुप पोस्टकार्ड साइज फोटो भी जरूरी है।

फोटो माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

अभिभावकों का रैजीडैंट प्रूफ की कॉपी आवेदन फार्म के साथ लगानी होगी।

अगर बच्चा पहले पढ़ रहा है तो उससे जुड़े डॉक्यूमैंट तैयार करा लें।

Advertising