सोलन आश्रम से गायब लड़कियां चंडीगढ़ में मिलीं

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 10:13 AM (IST)

सोलन(अमित) : सोलन स्थित एक आश्रम से 4 लड़कियां गायब हो गई थीं। मंगलवार रात को लड़कियों के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नाके लगाए। इसके बाद पुलिस की टीम चंडीगढ़ की ओर भी रवाना हुई। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से लड़कियां को ढूंढने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद इन्हें वापस सोलन ले जाया गया। 

पुलिस के मुताबिक सोलन पुलिस को एक शिकायत आश्रम के प्रभारी की ओर से मिली, जिसमें उसने जानकारी दी कि इनके आश्रम में रहने वाले 4 लड़कियां कहीं भाग गई हैं। चारों लड़कियां नाबालिग हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लड़कियों की तलाश में पुलिस की टीम चंडीगढ़ की ओर भी रवाना हुई। 

रात भर पुलिस लड़कियों को ढूंढती रही और पुलिस ने लड़कियों तक पहुंचने के लिए नाकाबंदी भी की। इस बीच उनके गायब होने की सूचना चंडीगढ़ व हरियाणा पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से पुलिस ने चारों लड़कियों को चंडीगढ़ से ढूंढ लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News