चंडीगढ़ में मिलीं शिमला के बालिका आश्रम से लापता लड़कियां

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 07:51 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : शिमला स्थित बालिका आश्रम से बुधवार रात को संदिग्ध हालात में लापता हुईं 3 लड़कियां वीरवार दोपहर को यहां सैक्टर-43 स्थित आई.एस.बी.टी. के कुल्लू काऊंटर पर मिलीं। 

सैक्टर-43 बस स्टैंड चौकी पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी शिमला पुलिस को दी। इन लड़कियों की तलाश में निकली शिमला पुलिस सूचना पाते ही यहां पहुंची और बस स्टैंड चौकी पुलिस ने तीनों लड़कियां शिमला पुलिस को सौंप दीं। इनमें एक 14 साल की है, जबकि दो की उम्र 16 साल है। 

बुधवार को लड़कियां लापता होने के बारे में आश्रम की तरफ से शिमला पुलिस को शिकायत दी थी। शिमला पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया था और इसके बारे में चंडीगढ़ पुलिस को भी जानकारी देते हुए लड़कियों के फोटो भेजे थे। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि तीनों लड़कियां कुल्लू- मनाली घूमने के लिए जा रही थीं। बुधवार सुबह तीनों लड़कियां आश्रम से स्कूल के लिए निकली थीं मगर स्कूल नहीं पहुंचीं और न आश्रम लौटी थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News