8 साल का लापता बच्चा दो घंटे में ढूंढा

Monday, Sep 10, 2018 - 10:23 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): कजहेड़ी में अपने घर के बाहर खेल रहा 8 साल का बच्चा राजेश लापता हो गया, जिसे पुलिस ने दो घंटे में ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चे के गायब होने के बाद बच्चे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। हैड कांस्टेबल पूर्ण और बिराहम को राजेश कजहेड़ी के बाहर सड़क पर मिला। पुलिस ने राजेश को परिजनों के हवाले कर दिया।

bhavita joshi

Advertising