मां के जानकार शख्स ने नाबालिग से किया रेप

Friday, Jun 28, 2019 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव) : नाबालिग से मां के जानकार ने सैक्टर 23 स्थित मकान में रेप कर दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी चाइल्ड हैल्पलाइन को दी। हैल्पलाइन की टीम पुलिस के साथ सैक्टर 23 में पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। 

 

सैक्टर 17 थाना पुलिस ने चाइल्ड हैल्पलाइन की शिकायत पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक्सरे टैक्नीशियन राजेश कुमार के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को पुलिस ने आशियाना में भेज दिया है।

 

पिता की हो गई थी मौत
चाइल्ड हैल्पलाइन की डॉ. संगीता जुंढ ने बताया कि वीरवार सुबह 11 वर्षीय किशोरी ने चाइल्ड हैल्पलाइन पर फोन जानकार द्वारा रेप की सूचना दी। सूचना  मिलते ही चाइल्ड हैल्पलाइन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। 

 

पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसके पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता की नौकरी उसकी मां को मिल गई। करीब तीन महीने पहले मां का जानकार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक्सरे आपरेटर राजेश कुमार उनके घर पर आकर रहने लगा। 

 

चाइल्ड हैल्पलाइन पर पीड़िता ने दी जानकारी 
पीड़िता ने आरोप लगाया राजेश कुमार उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने बताया कि राजेश कुमार अब उसके साथ हर रोज रेप की वारदात को अंजाम देने लगा था, जिससे परेशान होकर उसने चाइल्ड हैल्पलाइन पर सहायता मंागी थी। 

pooja verma

Advertising