5 अक्टूबर से सर्बिया में दिखेगी दिखेगी रॉक गार्डन की झलक

Wednesday, Oct 04, 2017 - 05:02 PM (IST)

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल की पहचान रॉक गार्डन अब सर्बिया में चंडीगढ़ की शान बढ़ाता दिखेगा। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में मिनी रॉक गार्डन तैयार हो गया है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस गार्डन को तैयार करने के लिए पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी बेलग्रेड पहुंचे हुए हैं। अनुज बताया कि स्कल्प्चर और आर्टवर्क लगा दिया गया है। 4 अक्टूबर की शाम तक मिनी रॉक गार्डन दर्शकों के लिए तैयार कर दिया जाएगा। इसे लेकर वहां के लोगों में काफी क्रेज है। उनके काम में सर्बिया म्यूजियम एडवाइजर निना क्रस्टिक भी सहयोग कर रही हैं। रॉक गार्ड सोसायटी की ओर से सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 5 अक्टूबर से मिनी रॉक गार्डन की शुरुआत की जा रही है।  

Advertising