मरीज अब सीधे 9 मिनी कोविड केयर सैंटरों में हो सकते हैं भर्ती

Thursday, May 13, 2021 - 10:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : शहर के अस्पतालों पर कोरोना के मरीजों का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसलिए वीरवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने आदेश जारी किया कि कोविड मरीज अब सीधे शहर के 9 मिनी कोविड केयर सैंटरों में जाकर भर्ती हो सकते हैं। पहले प्रशासन ने यह तय किया था कि मिनी कोविड केयर सैंटर में मरीजों को जी.एम.सी.एच.-32 और जी.एम.एस.एच.-16 से रैफर किया जाएगा। 

 


जारी आदेश में कहा गया कि जी.एम.सी.एच.-32 और जी.एम.एस.एच.-16 में सभी कोविड बैड भर गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में मिनी कोविड केयर सैंटर बनाए गए हैं, जहां प्रोफैशनल डॉक्टर व नर्स स्टाफ मौजूद है। यहां ऑक्सीजन की सुविधा, दवाइयां, खाने आदि की व्यवस्था भी है। जी.एम.सी.एच.-32 और जी.एम.एस.एच.-16 की तरफ से यहां मरीज भेजे जा रहे हैं लेकिन अगर जरूरत पड़ती है तो मरीज सीधे कोविड केयर सैंटर में डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं और इलाज करा सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि इन सैंटरों में प्रशासन के डॉक्टर भी समय-समय पर जाकर मरीजों की देखभाल करते हैं। इसलिए सभी कोविड सैंटर के नंबर जारी किए गए हैं। 

स्थान    संपर्क व्यक्ति    नंबर    
बाल भवन-23    एच.एस. सभ्रवाल    9814300113
इंदिरा हॉलीडे होम-24बी    अरुणेश अग्रवाल    9216814445            
पी.जी.आई. इंफोसिस सराय    एच.एस. सभ्रवाल    9814300113
डी.आर.डी.ओ. अस्पताल    पी.सी. भाटिया    0172-3957100
 0172-2651824/25
अरबिंदो स्कूल-27    सरताज लांबा    8725005444
जीजीएसएसएस-8    अमर विवेक अग्रवाल    9814027754        
स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स-43    अमरदीप सिंह    9867166555
सैक्टर-47 स्थित कम्युनिटी सैंटर    तनु मेहतानी    9888729484
स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स-34    दीपक चौधरी    9888470225
 

AJIT DHANKHAR

Advertising