इस दिन होगा मैराथन का आयोजन, मिल्खा सिंह भी लेंगे हिस्सा

Friday, Apr 07, 2017 - 11:49 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन 9 अप्रैल को कैपिटल काम्पलैक्स से की जाएगी। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंदर यादव ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया रहा है। इस इवैंट में 3 हजार लोगों ने इंट्री करवाई है। इसमें फुल मैराथन, हॉफ मैराथन और ओपेन रन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कई कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा। 

 

वहीं इस कार्यक्रम में देश के साथ विदेशों के धावक भी हिस्सा लेंगे। इस मैराथन में मिल्खा सिंह भी हिस्सा ले सकते हैं, जिनको इस ईवेंट में आने के लिए इनवाइट भी किया गया है। वहीं इसमें बतौर मुख्यातिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. बदनौर उपस्थित रहेंगे। चीप टाइम फुल मैराथन सुबह 5 बजे, हॉफ मैराथन 5.25 और पांच किलोमीटर की रन सुबह 7 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाडिय़ों में 10 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 
 

मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की टाइमिंग की जानकारी व फर्स्ट धावक को चुनने के लिए पहली बार इलैक्ट्रॉनिक चिप लगाई जाएगी। इसके साथ  दौडऩे वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। वहीं मैडिकल फैसिलिटी की भी सही व्यवस्था की गई है। वहीं बाबा फौजा सिंह के 106 वर्ष की उम्र होने पर चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से 196 टी-शर्ट बांटी जाएगी। मैराथन रूट पर सुबह 5 से 11 बजे तक वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


 

Advertising