मिल्क कॉलोनी में घर का ताला तोड़ चोरों ने की गहने और नकदी चोरी

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2016 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप शुक्ला): धनास, मिल्क कालोनी में वीरवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़ करीब 6 लाख की नकदी व गहने चुरा लिए। घर के सदस्य अपने किसी जानकार के यहां समारोह में हिस्सा लेने गए थे। 

 

वारदात की जानकारी के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार 23 जून की रात चोरों ने धनास के मिल्क कालोनी स्थित मकान में चोरी को अंजाम दे दिया। मकान मालिक मोहन सिंह रावत ने बताया कि वह एक प्राइवेट इंश्योरैंस कंपनी में काम करता है।

 

उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई थी और वह घर में ही था। 23 जून की रात को वह सैक्टर-41 निवासी अपने दोस्त के घर समारोह में गया था। काफी देर होने के बाद वह अपने दोस्त के घर रूक गया।

 

दूसरे दिन अपने घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला व अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। जांच के बाद सामने आया कि घर से करीब 6 लाख नकद व गहने चोरी हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News