माइग्रेटरी बर्ड्स के लिए लेक से निकाली जा सकती हैं बड़ी मछलियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 11:57 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : पिछले सीजन सुखना लेक में माइग्रेटरी बर्ड्स की संख्या काफी कम दर्ज की गई थी। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बर्ड्स की संख्या कम होने के कई कारण बताए गए लेकिन किसी पर काम नहीं किया गया।

यू.टी. के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और एक लैटर एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरीज डिपार्टमैंट को लिखा। इसमें सुझाव दिया गया कि लेक में बड़ी मछलियों को हटाने का काम जल्द शुरू किया जाए क्योंकि माइग्रेटरी बर्ड्स की संख्या कम होने का एक कारण बड़ी मछलियां भी बन सकती हैं।

माइग्रेटरी बर्ड्स को नहीं मिल पाती खुराक :
लेक की बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को खा रही हैं। माइग्रेटरी बर्ड्स जब आते हैं तो उन्हें खानको छोटी मछलियां नहीं मिलती। इस साल बर्ड्स के आने से पहले बड़ी मछलियों को हटाने का काम पूरा करने को कहा गया है।

बड़ी मछलियां बढ़ गईं तो टैंडर निकालेंगे और इन्हें हटाएंगे :
एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरीज डिपार्टमैंट के ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. कंवरजीत सिंह का कहना है कि लेक में जब भी बड़ी मछलियों की संख्या अधिक हो जाती है तो टैंडर निकालकर उन्हें हटाने का प्रोसैस शुरू कर दिया जाता है। अभी तक इस बारे में उन्हें फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट का लैटर नहीं मिला है। लेक में बड़ी मछलियों की संख्या अगर बढ़ती है तो फिर से यही तरीका अपनाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News