मिड-डे मील कर्मी 31 को भटिंडा में करेंगे पोल खोल अभियान

Friday, Jul 29, 2016 - 02:24 AM (IST)

 मोहाली, (नियामियां): मिड डे मील दफ्तरी मुलाजिम तथा कुक वर्कर यूनियन 31 जुलाई को बठिंडा में अपना दूसरा पोल खोल अभियान शुरू करेगी। यह जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष परवीन शर्मा तथा महासचिव सरवन सिंह गिदड़पिंडी ने बताया कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों को एक कैलेंडर पर छपवा कर जनता में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के साथ अपनी मांगों के संबंध में कई बार बैठकें कर चुकी है। परंतु इतना समय बीत जाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन दिए गए हैं। 

परंतु वास्तव में कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से तंग आकर यूनियन ने सरकार के विरुद्ध पोल खोल अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में पोल खोल अभियान की सफलता के बाद अब 31 जुलाई को बङ्क्षठडा में दूसरा पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से सोशल मीडिया पर भी विभिन्न तरह के कॉर्टून बनाकर अपनी मांगों को उजागर किया जा रहा है। जिन्हें भरपूर रिस्पांस मिल रहा है।

 
Advertising