प्रशासन ने बनाए 33 नए माइक्रो-कंटेनमैंट जोन

Thursday, Apr 29, 2021 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने वीरवार को 33 नए माइक्रो-कंटेनमैंट जोन बनाने की घोषणा की है। ये माइक्रो-कंटेनमैंट जोन शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के मामले आने के बाद बनाए गए हैं।

 

डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किए आदेश के अनुसार इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। ये माइक्रो कंटेनमैंट जोन मुख्य रूप से  सैक्टर-7, 18, 19, 27, 36 , 37 और 40, 51 व दरिया समेत अन्य इलाकों में बनाए गए हैं। 
 

ashwani

Advertising