मिक्की माऊस: यू.एस. से आया, दुनिया पर छाया

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 02:29 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): उम्र चाहे कोई भी हो, चेहरे पर मुस्कान आ जाती है जब आप अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर को देखते हैं। आप दिमाग में चल रही चीज भूल जाते हैं। 90 सालों में जनरेशन बेशक बदल गई हो लेकिन एक कैरेक्टर आज भी सभी का चहेता बना हुआ है। आज वर्ल्ड का यह फैमस कार्टून कैरेक्टर 90 साल का हो गया है, जिसका जश्न दुनियाभर में मनाया जा रहा है। मिक्की का जन्म बेशक यू.एस. में हुआ हो लेकिन इंडिया में भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं है। हाल ही में इंडिया में डिज्नी के एक्जीक्यूटिव डायरैक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहे रविंद्रन आचार्य शहर पहुंचे। उन्होंने मिक्की माऊस से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। 

बच्चों को एजुकेशनल, मोरल वैल्यूज सिखाता है मिक्की
रविंद्रन बताते हैं कि मैंने बचपन से इसे देखा है। इसे देखते हुए बड़ा हुआ हूं। पिछले 11 सालों से डिज्नी के साथ काम कर रहा हूं तो इसे ओर करीब से जनाने का मौका मिला। वक्त के साथ हर चीज में बदलाव आते हैं। हमारे वक्त में मिक्की को एक अलग अंदाज में पेश किया जाता था, आज इसको अलग तरीके से दिखाया जाता है लेकिन मिक्की की हार न मानने वाली क्वालिटी, गलती होने पर माफी मांगना, उसका पॉजिटिव एटीट्यूड उसे न सिर्फ दूसरों से अलग करता है बल्कि बच्चों को एजुकेशनल और मोरल वैल्यूज भी सिखाता है। आज एनीमेशन की दुनिया बहुत ज्यादा एडवांस हो गई है। रोजाना बहुत सारे कार्टून कैरेक्टर्स बच्चों के बीच में हैं लेकिन डिज्नी के मिक्की माऊस की जगह कोई नहीं ले पाया है। 

मिक्की का मुंबइया अंदाज 
बहुत कम लोग जानते हैं कि मिक्की माऊस का असली नाम मर्टियर था। पहला मिक्की माऊस 18 नवम्बर, 1928 को स्टीम बोट विले में दिखाया गया था। रविन्द्र बताते हैं कि इंडियन टैस्ट को देखते हुए उन्होंने इसमें लेटैस्ट चैंजिज भी किए हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाता मिक्की जब यहां की लोकल लैंग्वेज बोलता है तो ऑडियंस उससे ज्यादा कनैक्ट फील करती है। 

बच्चों के लिए स्टे फिट विद मिक्की एंड मिन्नी थीम
कार्टून बच्चों के लिए सिर्फ टी.वी. पर दिखने वाले कैरेक्टर नहीं हैं। वे इनकी बात सुनते हैं और उनकी सिखाई बातों को मानते हैं। रविंद्रन ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल मिक्की का बर्थडे वह कुछ अलग अंदाज में मना रहे हैं। इस बार हम बच्चों के लिए स्टे फिट विद मिक्की एंड मिन्नी थीम लेकर आए हैं। इसका मकसद बच्चों में डांस के जरिए फिजीकल एक्टीविटी करवाना है ताकि वह फिट रह सकें। पहले फेज में दिल्ली, बैंगलुरू और मुंबई के 3 हजार स्कूल कवर किए हैं। हमने 1.2 लाख बच्चे, टीचर्स और पैरेंट्स को फिजीकली फिट रहने के लिए प्रोमोट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News