11वीं में एडमिशन के लिए कल अपलोड होगी मैरिट लिस्ट

Thursday, Jun 28, 2018 - 08:33 PM (IST)

चंंडीगढ़(रश्मि) : 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए पहली काऊंसलिंग पूरी होने के बाद फाइनल मैरिट लिस्ट 29 जून सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद सभी स्टूडैंट 2 व 3 जुलाई को अलॉट किए गए स्कूलों में फीस जमा करवाएंगे। 

फिर 4 जुलाई से क्लासिज शुरू हो जाएंगी। इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स की संख्या कम है। पिछले वर्ष 11वीं में एडमिशन लेने के लिए 17000 स्टूडैंट्स ने अप्लाई किया था। वहीं इस बार यह आंकड़ा 15000 है। 

किस स्ट्रीम के लिए कितनी सीट्स
स्ट्रीम           -     सीट्स
आट्र्स          -      5500
कॉमर्स         -      1500
मैडीकल      -      2000
नॉन मैडीकल -      2800
वोकेशनल    -      2700

टॉप-10 स्कूलों में एडमिशन लेने की चाह : 
11वीं में एडमिशन के लिए स्ट्रीम के साथ-साथ शहर के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में गिने जाने वाले स्कूलों में भी एडमिशन लेने की मारामारी लगी है। 

ये हैं टॉप-10 सरकारी स्कूल
जी.एम.एस.एस.एस.- मनीमाजरा कॉम्पलैक्स
जी.एम.एस.एस.एस.-16
जी.एम.एस.एस.एस.-19
जी.एम.एस.एस.एस.-35
जी.एम.एस.एस.एस.-32
जी.एम.एस.एस.एस.-37 बी
जी.एम.एस.एस.एस.-40
जी.एम.एस.एस.एस.-22
जी.एम.एस.एस.एस.-46
 

Punjab Kesari

Advertising