रिकार्ड टूटा, लोहड़ी पर 6 साल बाद पारा 12 डिग्री

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 11:45 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल) : तीन दिन से शहर का तापमान गिरता जा रहा है। बुधवार को भी चंडीगढ़ का दिन का तापमान शिमला से ज्यादा रिकार्ड हुआ। अधिकतम तापमान जहां 12.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ, वहीं शिमला का दिन का तापमान 16.1 डिग्री रहा। इससे पहले मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज 11.1 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा, जोकि इस साल का अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन इसी तरह का शहर का तापमान कम रहेगा। धुंध छाई रहेगी। बुधवार रात को विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज हुई। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान भी 5.7 रहा।

 


जनवरी में दूसरी बार इतना कम अधिकतम तापमान
12.2 डिग्री सैल्सियस तापमान जनवरी के महीने का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है। आंकड़े देखें तो पता चलता है कि पिछले 6 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि 13 जनवरी लोहड़ी के दिन इतना कम तापमान रिकार्ड हुआ हो। इससे पहले साल 2015 में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ था।


14 डिग्री पंहुच गया था न्यूनतम तापमान
एक जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकार्ड हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिन में तापमान में हुई बढ़ौतरी से न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक पंहुच गया था। मगर पिछले तीन दिन में शहर का न्यूनतम तापमान कम होकर 5.7 तक पहुंच गया है, जोकि अभी तक का सबसे कम तापमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News