बहलाना में व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): बहलाना में 35 वर्षीय व्यक्ति ने वीरवार दोपहर फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे को फंद से उतारा और जी.एम.सी.एच. 32 लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सैक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

घटना वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। बहलाना निवासी रजनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके पति ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पी.सी.आर. और सैक्टर 31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रजनी ने बताया कि बताया कि उसे नहीं पता कि उसके पति ने यह कदम क्यों उठाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News