पेपर आऊट ऑफ सिलेबस आने पर सौंपा मैमोरैंडम

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2016 - 02:25 AM (IST)

 चंडीगढ़, (रश्मि): एन.एस.यू.आई. की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के वी.सी. को एल.एल.एम. एंट्रैंस का पेपर आऊट ऑफ सिलेबस आने पर मैमोरैंडम सौंपा गया। एन.एस.यू.आई. के  मनोज लुबाणा व सिया मनोचा ने कहा कि पी.यू. प्रोस्पैक्टस में लिखा है कि कांस्टीच्यूट लॉ से कम से कम 20 प्रश्न पूछे जाएंगे व करंट अफेयर्स से 10 प्रशन आएंगे।

 सैंपल पेपर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसके एक भाग मेंकांस्टीच्यूट लॉ और करंट अफेयर्स व दूसरे भाग में कमर्शियल, फैमिली व लॉ ऑफ टोरट्स अन्य विषयों को शामिल किया गया है जबकि प्रश्र पत्र में मुस्लिम लॉ, लॉ ऑफ कांट्रैक्ट्स और आई.पी.सी. को शामिल किया गया है। अन्य स्टूडैंट निशांत मैन और हरदीप सिंह  ने कहा कि  हमने प्रोस्पैक्टस में दिए गए पैट्रन के आधार पर तैयारी की थी लेकिन वैसा पेपर नहीं आया।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News