कैपिटल कांप्लेक्स में 4 दिन तक होगा मेगा इवेंट, यह होगा खास

Thursday, Aug 25, 2016 - 01:32 PM (IST)

 चंडीगढ़: यू.टी. प्रशासन वल्र्ड हैरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स में मेगा इवेंट कराने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह इवेंट 4 दिन तक चलेगा। जिसके लिए 6 से 9 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। इस इवेंट को करवाने का जिम्मा टूरिज्म डिपार्टमेंट को दिया गया है। जिसके लिए टूरिज्म विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है ताकि इस इवेंट में कोई कमी न रहे।

 

ली कार्बुजिए की याद में होगा इवेंट...

 

हाल ही में यूनेस्को ने वल्र्ड हैरिटेज का स्टेट्स इस कैपिटल कांप्लेक्स को दिया है। इसका मुख्य श्रेय ली कार्बुजिए को जाता है क्योंकि ली कार्बुजिए ने कैपिटल कांप्लेक्स को डिजाइन किया था। ली कार्बुजिए की याद में यह मेगा इवेंट यहां कैपिटल कांप्लेक्स में करवाया जा रहा है।

 

3डी शो और लेजर शो होगा...

इस इवेंट को खास बनाने के लिए विभाग द्वार पुरी तैयारियां की जा रही है। विभाग ने फैसला किया गया है कि यहां पर किसी एजेंसी या फर्म के साथ मिलकर 180 डिग्री लाइट एंड साउंड शो विद स्टोरी, 3डी शो, लेजर शो, ट्रॉन डांस व अन्य प्रोग्राम यहां पर करवाए जाएं।

Advertising